Trending

“जाओ रन बनाओ और विकेट लो” — मैकलम की सलाह पर बोले सैम करन

सैम करन ने भी इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकलम को लेकर बयान दिया है। काउंटी प्री-सीजन के दौरान आए उनके इस बयान की वजह से इंग्लैंड की टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों के साथ बर्ताव एक हॉट टॉपिक बन गया है।

हाल ही में लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो ने क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की और हेड कोच ब्रेंडन मैकलम की लीडरशिप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सैम करन ने तो ये भी बताया है कि वे कोच ब्रेंडन मैकलम से भिड़ गए थे कि उन्हें टेस्ट टीम से इतने लंबे समय तक बाहर क्यों रखा गया। 13 महीने तक वे इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम से भी दूर रहे।

करन ने बताया, “मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है। मैं टीम से बाहर था और बस पूछा कि मुझे क्या करना है? बस बैज (ब्रेंडन मैकलम) के साथ थोड़ी कॉफी पी और उसने बस कहा: दोस्त, जाओ कुछ रन बनाओ और कुछ विकेट लो।

साभार : गूगल

यह एक अच्छी, ईमानदार बातचीत थी, और जब मैं वापस आया, तो ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मैंने ठीक वही किया जो उसने कहा था। मैं इसे पॉजिटिव मानता हूं। मैं बहुत कॉम्पिटिटिव लड़का हूं और मैंने बस अपनी पूरी कोशिश की।”

सैम करन इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा भी थे, जहां उन्होंने नेपाल के खिलाफ टीम को जीत भी दिलाई थी। पिछले सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में वे 3 बार टॉप स्कोरर रहे हैं। हालांकि, अभी वे ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं और आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए हैं।

सवाल ये भी उठ रहे थे कि बेन डकेट की तरह सैम करन भी आईपीएल छोड़ चुके हैं, लेकिन असल समस्या उनकी इंजरी है। जैमी स्मिथ और जोश टंग भी आईपीएल 2026 के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button