Trending

पीएसएल 11: लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से रौंदा, पिंक बॉल विवाद बना चर्चा का विषय

पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने टूर्नामेंट में नई टीम हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की; उन्होंने पहले 199 रन बनाए और फिर अपने विरोधी टीम को 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

इस मैच के दौरान पिंक बॉल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अब आप सोच रहे होंगे पिंक बॉल का इस्तेमाल तो डे-नाइट टेस्ट मैचों में होता है और पीएसएल तो एक टी20 लीग है, जहां सफेद गेंद का इस्तेमाल होना चाहिए। तो बता दें, मैच की शुरुआत तो सफेद गेंद से हुई थी, मगर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा गेंद का रंग बदलता चला गया।

लाहौर कलंदर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हैदराबाद किंग्समेन गेंदबाजी कर रही थी। उनकी जर्सी का कलर महरून था, जब कुछ ओवर हुए तो अंपायरों ने नोटिस किया कि गेंद का कलर बदल गया है।

@Tejashyyyyy

कहा जा रहा है कि ऐसा हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी की वजह से हुआ। गेंद को चमकाते हुए हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी का कलर छूटा जो गेंद पर लगा, जिस वजह से गेंद सफेद से पिंक हो गई। अंपायरों की नजरों में आने के बाद तुरंत गेंद को बदला गया और मैच फिर से शुरू हुआ। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया।

बात मैच की करें तो, लाहौर कलंदर्स ने पहले बैटिंग करते हुए फखर जमन के शानदार अर्धशतक के दम पर 199 रन बोर्ड पर लगाए। फखर ने 53 रनों की लाजवाब पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की पूरी टीम 20 ओवर में 130 के स्कोर पर ढेर हो गई। फखर जमन को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Related Articles

Back to top button