Trending
1 अप्रैल से फिर शुरू होगी विश्व कप टिकटों की बिक्री, कीमतों पर उठे सवाल
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने बुधवार को यह घोषणा की कि विश्व कप टिकटों की अंतिम चरण की बिक्री 1 अप्रैल से शुरू होगी।
फीफा के अनुसार, दिसंबर से फरवरी के बीच हुई पिछली बिक्री के अंत तक 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे। अब अतिरिक्त टिकट 1 अप्रैल से लेकर टूर्नामेंट समाप्त होने तक आम बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।
टिकटों की कीमत को लेकर फीफा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में जब आम जनता के लिए टिकट बिक्री शुरू हुई थी, तब फुटबॉल प्रेमियों ने फीफा पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया था।

उस समय ग्रुप चरण के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 140 डॉलर थी, जबकि फाइनल मुकाबले के टिकट की कीमत 8680 डॉलर तक पहुंच गई थी।



