आईपीएल 2026: आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स की जगह सौरभ दुबे और डेविड पेन टीम में
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले चोटिल आकाश दीप और जैक एडवडर्स की जगह सौरभ दुबे और डेविड पेन को शामिल किया है।
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। वह बेंगलुरू में उत्कृष्टता केंद्र में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे।

आईपीएल मीडिया बयान में कहा गया,‘‘ बायें हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ केकेआर में आकाश की जगह लेंगे। वह 30 लाख रूपये में केकेआर से जुड़ेंगे।’’ विदर्भ के 28 वर्ष के सौरभ ने अभी आईपीएल में पदार्पण नहीं किया है। वह पहले एसआरएच का हिस्सा थे।
Left-arm thunder, now dipped in purple and gold 💜
*Saurabh Dubey joins as a replacement for Akash Deep, as the latter has been ruled out of the TATA IPL 2026 season. We wish Akash Deep a speedy recovery.
[Ami KKR] pic.twitter.com/tfUt3eJmUd
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पेन को एसआरएच ने जैक एडवडर्स की जगह लिया है जो पैर की चोट के कारण बाहर हैं। उन्हें पहले एसआरएच ने तीन करोड़ रूपये में खरीदा था। वह डेढ करोड़ रूपये में एसआरएच से जुड़ेंगे।
Jack Edwards has been ruled out of the season due to injury. Get well soon, Jack! 🫶
David Payne has been named as the replacement player for TATA IPL 2026 🔥 pic.twitter.com/iD3F5oNkId
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 24, 2026



