Trending

इन खिलाड़ियों को मिलेंगे यूपी के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, रिंकू सिंह सहित आठ खिलाड़ियों को राजपत्रित पद

लखनऊ। यूपी खेल निदेशालय द्वारा प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चयनित पुरुष व महिला खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई। इसी के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह सहित आठ खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

यह समारोह 24 मार्च को लोकभवन में सांय पांच बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह ने सत्र 2024-25 के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि लक्ष्मण पुरस्कार में सामान्य वर्ग में हॉकी खिलाड़ी गाजीपुर के उत्तम सिंह, जिम्नास्ट प्रयागराज के अभिजीत कुमार व पहलवान गौतमबुद्ध नगर के जोंटी कुमार जबकि पैरा वर्ग में कैनोईग में आगरा के यश् कुमार व एथलेटिक्स में गौतमबुद्धनगर के प्रवीण कुमार का चयन किया गया है।

साभार : गूगल

वहीं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में सामान्य वर्ग में एथलेटिक्स में सहारनपुर की प्राची व बागपत की तान्या चौधरी और शतरंज में गौतमबुद्ध नगर की वंतिका अग्रवाल जबकि पैरा वर्ग में लखनऊ की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रगति केसरवानी का चयन किया गया है।

सम्मानित खिलाड़ियों को लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और तीन लाख 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, पैरा एथलीट प्रीति पाल, सिमरन, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार व हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को राजपत्रित खिलाड़ी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button