Trending

फरहान और अरुणधति ने फरवरी का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अवॉर्ड जीता

आईसीसी ने 23 मार्च को फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान किया। इस बार के पुरस्कार में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में दक्षिण एशियाई देशों का जलवा देखने को मिला।

पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड पर कब्जा किया। टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले फरहान ने फरवरी में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स तथा अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप में फरहान ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। वे पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने एक ही एडिशन में शतक जड़ा, और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली का तोड़ दिया।

साभार : गूगल

सात मैचों की छह पारियों में उन्होंने 76.60 की औसत से कुल 383 रन बनाए, जिसमें दो सेंचुरी और उतनी ही हाफ सेंचुरी शामिल थीं। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुँच पाई, जो उन्हें निश्चित रूप से खल रहा होगा।

महिला कैटेगरी में भारत की अरुणधति रेड्डी ने अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट हासिल किए। उनका औसत 10.87 और इकॉनमी रेट 7.25 रहा।
खास तौर पर सिडनी में 4 विकेट लेने के दौरान उन्होंने सिर्फ 22 रन दिए और मेजबानों को मात दी।

इस अवॉर्ड के लिए उनकी प्रतिस्पर्धा श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना से थी, लेकिन रेड्डी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्हें पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button