Trending

जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में मिनी स्टेडियम विनय खंड का दबदबा

लखनऊ। मिनी स्टेडियम विनय खंड में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन स्टेडियम प्रभारी सतीश यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मिनी स्टेडियम विनय खंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक अपने नाम कर स्टेडियम और जनपद का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में तलवारबाजी के तीनों इवेंट फॉयल, सेबर और एपी में मुकाबले आयोजित किए गए, जिन्हें अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्गों में संपन्न कराया गया।

अंडर-10 वर्ग में गौरी यादव, निया, आराध्या परमार, आर्य मौर्य, सारण्या शुक्ला, आशिका वर्मा, अनुष्का, शिवन्या गुप्ता, अनन्या शुक्ला, श्रेया पांडे, रिद्धिमा वर्मा, अग्रिम पांडे तथा मोहम्मद इब्राहिम ने पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-14 वर्ग में शिवांशी गोड, अकाश्या त्रिवेदी, आराध्या वर्मा, मल्हार चौधरी, वाराही गुप्ता, कीर्ति शंकर, प्रिंसी यादव, इशिता वर्मा, अमन शुक्ला, शिवाय मिश्रा और ऋषभ शुक्ला पदक विजेता रहे।

अंडर-17 वर्ग में श्रेया सिंह, वाराही गुप्ता, विशलाक्षी सिंह, प्रिंस यादव, अमन शुक्ला, शिवाय मिश्रा तथा ऋषभ शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश फेंसिंग संगठन के सचिव यूजीन पाल तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ डॉ. अतुल सिन्हा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर तलवारबाजी कोच तुषिता सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button