Trending

255 रन का रिकॉर्ड, भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 विश्व कप

फाइनल में न्यूजीलैंड को दी 96 रन से करारी शिकस्त

भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी और पूरी दुनिया को दिखा दिया कि बड़े मैचों में भारत का दबदबा अब भी कायम है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया और फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मार्लोन सैमुअल्स का तोड़ दिया। उनकी धमाकेदार पारी ने भारतीय टीम को मजबूत आधार दिया।

इससे पहले अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) ने अर्धशतकों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की झटपट पारी खेलकर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। 256 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई।

जसप्रीत बुमराह, जो दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं, ने बड़े मैचों की अपनी काबिलियत फिर साबित की। उन्होंने मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी और जिमी नीशम जैसे अहम विकेट लेकर कीवी मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया।

@BCCI

अक्षर पटेल ने स्पिन की मददगार पिच का पूरा फायदा उठाते हुए 3 विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। हार्दिक पंड्या (2 विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (1 विकेट) ने भी सधी हुई गेंदबाजी कर टीम की जीत को पक्का किया।

न्यूजीलैंड से केवल टिम साइफर्ट (52) और कप्तान मिचेल सेंटनर (43) ही संघर्ष कर सके। भारत की सटीक गेंदबाजी और अहमदाबाद की विशाल बाउंड्रीज ने कीवी टीम को कभी भी जरूरी रन रेट के करीब नहीं पहुँचने दिया।

मैच खत्म होते ही पूरा स्टेडियम “इंडिया-इंडिया” के नारों से गूँज उठा। रोहित शर्मा और एमएस धोनी की मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी उठाई और आसमान आतिशबाजी से रोशन हो गया। इस जीत के साथ भारत अब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 3 बार जीतने वाला देश बन गया है।

Related Articles

Back to top button