अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मांडविया ने महिलाओं में फिटनेस और साइक्लिंग को बढ़ावा दिया
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की फिटनेस और साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए फिट इंडिया पिंक साइक्लोथन में सक्रिय भाग लिया।
देशभर में जारी ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल में नागरिकों का उत्साहजनक हिस्सा लेना जारी है, जिसने फिटनेस, व्यावहारिक जीवनशैली और सामुदायिक जुड़ाव का संदेश और भी मजबूत किया है।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने साइकिलिंग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण में योगदान देने का सरल लेकिन प्रभावशाली तरीका बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल न केवल फिटनेस बढ़ाती है, बल्कि नागरिकों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी जगाती है।
मांडविया ने यह भी कहा, ‘‘जब महिलाएं मजबूत होती हैं, तो परिवार और समाज तरक्की करता है, और यह सीधे राष्ट्र-निर्माण में योगदान देता है।’’

उन्होंने खेल और फिटनेस गतिविधियों में महिलाओं और लड़कियों को अधिक प्रोत्साहन और अवसर देने की अपील की। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाली भागीदारी समुदायों को मजबूत करती है और देश को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाती है।



