Trending

एमएसएमई इकाई संचालकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, 50 लाख रुपये तक मिलेगी सब्सिडी 

राघवेन्द्र प्रताप सिंह : एमएसएमई (MSME) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 27 फरवरी को एमएसएमई लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल हुए। एमएसएमई विभाग के अफसरों ने बताया, इकाई संचालकों की मदद के लिए सरकार तैयार है। अब सरकार की ओर से 50 लाख रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी. इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. संचालकों को आसानी से सब्सिडी मिलेगी.

अपर आयुक्त इंडस्ट्री राजकमल यादव ने कहा, हर इकाई संचालक के सामने कई तरह की समस्याएं होती हैं. जिनका निदान विभाग कराएगा. उनके उत्पादों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है. उनके उत्पादों को और अधिक प्रोडक्टिव बनाना है।

कॉन्क्लेव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, योगी सरकार में उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा. पूरे सूबे में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना कराई जाएगी. जिससे प्रदेश में उद्यम विस्तार होगा और उद्यमी आर्थिक रूप से सक्षम होंगे।

अगले तीन सालों में निर्यात 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य :

फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कहा, कानपुर में उद्यमियों के लिए एमएसएमई विभाग की ओर से 30 से अधिक नीतियों को क्रियान्वित कराया गया है.

विभाग का मकसद है, कानपुर के निर्यात कारोबार को 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 हजार करोड़ रुपये तक करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा, इंडो अमेरिकन चैंबर्स आफ कॉमर्स की ओर से पहली बार ये कॉन्क्लेव कराया गया. जिसमें उद्यमियों को कई अहम जानकारियां दी गईं. कॉन्क्लेव में कानपुर के अलावा लखनऊ, नोएडा समेत कई अन्य शहरों से उद्यमी पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button