Trending

अफरीदी ने ब्रूक की बेहतरीन पारी को ‘विश्व स्तरीय’ कहा, पाकिस्तान की किस्मत अब श्रीलंका पर निर्भर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की शानदार शतकीय पारी की सराहना की, जिसने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। अफरीदी ने कहा कि ब्रूक ने इस पारी में अपने करियर का सबसे बेहतरीन खेल दिखाया।

ब्रूक ने मंगलवार को सुपर आठ मुकाबले में 50 गेंदों में शतक जड़कर इंग्लैंड को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जिससे उनकी टीम को सेमीफाइनल में स्थान मिल सका। अफरीदी ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह उसके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। उसने खालिस क्रिकेट शॉट्स खेले। विकेट आसान नहीं था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘उनके सारे बल्लेबाज जूझ रहे थे लेकिन उसने बेहतरीन पारी खेली।’’ अफरीदी ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये लेकिन उनकी टीम दो विकेट से हार गई। मैच के दौरान अफरीदी ने ब्रूक से हाथ मिलाकर उनकी पारी की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह इसका हकदार था। यह विश्व स्तरीय पारी थी। हैरी और मैं पीएसएल में साथ खेले हैं और हमारी अच्छी दोस्ती है। उसने लाहौर कलंदर्स के लिये खेला था।’’ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब किस्मत के भरोसे हैं लेकिन अफरीदी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।

Getty Images

उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेट में ऐसा होता है लेकिन अभी भी हम टूर्नामेंट में है और कुछ भी हो सकता है। पहले हमे श्रीलंका को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड हार जाये।’’

Related Articles

Back to top button