टी20 विश्व कप 2026 : सुपर-8 में मुकाबलों की पूरी झलक
टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और क्रिकेट फैन्स के लिए यह रोमांचक सफर शुरू होने वाला है। इस बार सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमों में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं।

चौंकाने वाली बात यह रही कि क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया इस चरण से बाहर हो गई, वहीं पिछली बार के सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान भी सुपर-8 की दौड़ में जगह नहीं बना सके। आईसीसी ने सुपर-8 के मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार सुपर-8 को दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज
ग्रुप 2: श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान
सुपर-8 मैचों की झलक
21 फरवरी
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
22 फरवरी
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज
24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
25 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
26 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज
भारत बनाम जिम्बाब्वे
27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
1 मार्च : जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका
भारत बनाम वेस्टइंडीज
सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें
पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च
दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च
फाइनल: 8 मार्च



