Trending

ट्रॉफी पर पैर, अब किस्मत ने दिया जवाब! ऑस्ट्रेलिया पर ‘कर्मा’ की मार

6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप… ट्रॉफी…किसी भी टीम के पास इतना सबकुछ हो तो उसे ‘आईसीसी टूर्नामेंट’ का किंग कहना गलत नहीं होगा। यह खिताब किसी भी टीम की शान में चारचांद लगा सकती है। मगर विरासत में मिली इतनी ट्रॉफी कई बार ‘घमंड’ पैदा कर देती है।

यहां हम बात और किसी की नहीं बल्कि कभी आईसीसी टूर्नामेंट में राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ही यह सभी खिताब जीते हैं, मगर 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ी ‘मिशेल मार्श’ ने जो आईसीसी ट्रॉफी का अपमान किया शायद उसकी सजा पूरी टीम भुगत रही है।

पैट कमिंस की अगुवाई में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब 2026 में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में तो इस बार हद ही हो गई। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से हारकर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ियों में काफी घमंड दिखाई दे रहा था। मैदान पर मौजूद लगभग एक लाख भारतीय फैंस को उन्होंने शांत कर दिया था। पैट कमिंस इस खामोशी से काफी खुश थे।

साभार : गूगल

वहीं ड्रेसिंग रूप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस जीत का खूब जश्न मना रहे थे। 2015 के बाद उन्होंने यह पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत की खुशी में मार्श इतना बह गए कि वह ट्रॉफी को वो सम्मान नहीं दे पाए जिसकी वह हकदार थी।

मिचेल मार्श की एक तस्वीर उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें उनके एक हाथ में बीयर की बोतल दिखाई दे रही थी, वहीं दोनों पैर ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए थे।

उस समय कहा जा रहा था कि ट्रॉफी की कीमत वही लोग जानते हैं जो इसके लिए तरस रहे होते हैं, जिनके हाथ लगातार ट्रॉफी लग रही हो वो ऐसा ही करते हैं। अब शायद मिचेल मार्श की इस गलती की सजा पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भुगत रही है। इसे ही ‘KARMA’ कहा गया है।

Related Articles

Back to top button