Trending

दस खिलाड़ियों के साथ जूझी इंटर काशी, गोवा से छीना ऐतिहासिक अंक

इंडियन सुपर लीग

गोवा : इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 2 में आईएसएल में पदार्पण कर रही इंटर काशी ने अनुशासित और जुझारू प्रदर्शन करते हुए एआईएफएफ सुपर कप चैंपियन एफसी गोवा को 1-1 से रोक दिया। यह मुकाबला फतोर्डा के पीजेएन स्टेडियम में शनिवार को खेला गया।

इंटर काशी 1 (प्रशांत करुथादथकुनी 45+2’) – एफसी गोवा 1 (डेजान द्राज़िक 84’ पेनल्टी) 

गेंद पर अधिक नियंत्रण और बेहतर मौके बनाने के बावजूद एफसी गोवा जीत दर्ज नहीं कर सका। इंटर काशी ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+2’) में प्रशांत करुथादथकुनी के गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद 84वें मिनट में डेजानद्राज़िक ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर किया।

Photo: Ankur Salvi /Focus Sports / ISL

इंटर काशी के गोलकीपर लुईस तार्रेस को पेनल्टी से पहले आखिरी खिलाड़ी पर फाउल करने के कारण लाल कार्ड दिखाया गया। द्राज़िक को ‘प्लेयरऑफ द मैच’ चुना गया। मुकाबले की शुरुआत तेज़ रफ्तार से हुई। अल्फ्रेड प्लानास ने शुरुआती मिनटों में एफसी गोवा के गोलकीपर की परीक्षा ली, जबकि ब्रिसन फर्नांडिस के प्रयास को काशी के गोलकीपर ने शानदार तरीके से रोका।

इंटर काशी सेट-पीस पर खतरनाक दिखी—रोहित दानू का शॉट बचाया गया और नरेंद्र गहलोत की रिबाउंड कोशिश छह गज क्षेत्र में ब्लॉक कर दी गई। धीरे-धीरे एफसी गोवा ने खेल पर नियंत्रण स्थापित किया और धैर्य के साथ फ्लैंकों से आक्रमण गढ़े।

34वें मिनट में मुहम्मद ने मिल का बॉक्स के अंदर से लिया गया शॉट तार्रेस ने बेहतरीन बचाव से कॉर्नर में धकेल दिया। दबाव बढ़ता दिख रहा था। लेकिन पहले हाफ के अतिरिक्त समय में इंटर काशी ने चौंका दिया।

Photo: Ankur Salvi /Focus Sports / ISL

टोम्बा सिंह के पास पर प्रशांत करुथादथकुनी ने शानदार टाइमिंग से दौड़ लगाई और बाएं पैर से निचले दाएं कोने में गेंद पहुंचा दी। हाफ टाइम से ठीक पहले आए इस गोल ने घरेलू टीम को झटका दिया।

दूसरे हाफ में एफसीगोवा ने आक्रामक तेवर अपनाए और इंटर काशी की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। उदांता सिंह ने दूर से प्रयास किया, जबकि नेमिल और ब्रिसनफर्नांडिस मौके तलाशते रहे। संदीशझिंगन का हेडर बाहर चला गया और द्राज़िक का प्रयास मामूली अंतर से चूक गया। 75वें मिनट में तार्रेसनेद्राज़िक के एंगल्ड शॉट को रोककर बढ़त बरकरार रखी।

80वें मिनट में निर्णायक मोड़ आयाजबनेमिल को पेनल्टी एरिया में फाउल किया गया और एफसीगोवा को पेनल्टी मिली। इस फाउल के चलते इंटर काशी के गोलकीपर लुईसतार्रेस को लाल कार्ड दिखाया गया और टीम दस खिलाड़ियों के साथ रह गई। स्थानापन्न गोल कीपर शुभमधस को तुरंत मैदान पर उतारा गया। द्राज़िक ने शांतिपूर्वक पेनल्टी को निचले बाएं कोने में भेजते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

Photo: Ankur Salvi /Focus Sports / ISL

अंतिम दस मिनट में संख्यात्मक बढ़त के साथ एफसी गोवा ने जीत की तलाश तेज़ कर दी। अतिरिक्त समय में पोल मोरेनो का नजदीकी हेडर शुभमधस ने रोक दिया, जबकि रेनियर फर्नांडिस का हेडर ऊपर चला गया। इंटर काशी ने संगठित और अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अपना पहला आईएसएल अंक सुरक्षित कर लिया।

Related Articles

Back to top button