Trending

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन बारिश से पाक मैच पर मंडराया खतरा

क्रिकेट दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला, इस बार भी बेहद हाई-वोल्टेज होने वाला है।

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मैच के सामने अब मौसम एक बड़ा चुनौती बनकर खड़ा हो सकता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शहर के 60% इलाकों में मैच वाले दिन भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय टीम शुक्रवार शाम श्रीलंका पहुंच गई, और रात 10 बजे कोलंबो में उतरी। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अमेरिका और नामीबिया को हराकर शानदार फॉर्म दिखाई है।

वहीं, पाकिस्तान ने भी अमेरिका और नीदरलैंड को मात देकर आत्मविश्वास से लबरेज होकर इस मुकाबले में प्रवेश किया है। 15 फरवरी को जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर देगी। मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी की सुबह से ही बारिश की संभावना है।

साभार : गूगल

मैच के समय (शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक) 10-20% बारिश का अनुमान है। इस दौरान आउटफील्ड गीली होने से खेल प्रभावित हो सकता है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो इसे ‘बेनतीजा’ घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट से संतोष करना पड़ेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले भारी रहा है। अब तक हुए 8 मुकाबलों में भारत ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 1 बार (2021) सफलता मिली है। टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि, पेट में इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर संशय अभी भी बरकरार है।

Related Articles

Back to top button