Trending

सैमसन युग खत्म, अब राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम ने शुक्रवार को युवा बल्लेबाज रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने 24 वर्षीय बल्लेबाज को नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है।

रियान ने 2019 में राजस्थान से आईपीएल डेब्यू किया था। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सभी सात सीजन में राजस्थान टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 84 मैच खेले हैं और 1566 रन बनाए। उनके बल्ले से अब तक सात अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

पिछले साल जब सैमसन चोट के चलते सैमसन को बाहर बैठना पड़ा तो रियान ने कुछ समय के लिए कप्तानी संभाली। उन्होंने आईपीएल में आठ मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें हैरान करने वाला रिकॉर्ड है। उनकी अगुवाई में आरआर को सिर्फ मैचों में जीत नसीब हुई जबकि छह बार हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान टीम आईपीएल 2025 में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। हालांकि, रियान ने बल्ले से प्रभावित किया। उन्होंने 14 मैचों में 393 रन बटोरे, जिसमें 32.75 का औसत और 166.53 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने केकेआर के सामने 95 रनों की पारी खेली थी।

@rajasthanroyals

आईपीएल 2025 के बाद आरआर से सैमसन ही नहीं, हेड कोच राहुल द्रविड़ भी अलग हुए। राजस्थान टीम आगामी सीजन में अब एक नई लीडरशिप जोड़ी के साथ उतरेगी।

द्रविड़ के पद से हटने के बाद राजस्थान नेश्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। संगकारा 2021 से फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक रहे हैं। वह 2021 से 2024 तक मुख्य कोच की भूमिका भी निभा रहे थे।

पूर्व भारतीय कप्तान और द्रविड़ का कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया, जो 2025 में लंबी अवधि के अनुबंध के साथ फ्रेंचाइजी में लौटे थे। टी20 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व राष्ट्रीय कोच ने टीम के खराब प्रदर्शन की ‘‘संरचनात्मक समीक्षा‘‘ के बाद पद छोड़ा।

आरआर का पिछले सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम 14 मैचों में से केवल चार जीत ही जीत पाई थी। राजस्थान ने पिछले सत्र तक अपने कप्तान रहे सैमसन को सीएसके के साथ ट्रेड किया है। इसके बदले में उसने रवींद्र जडेजा को स्क्वॉड में शामिल किया।

Related Articles

Back to top button