जोस बटलर ने 122 मीटर ऊंचाई से कैच पकड़ा, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच पकड़ने के मामले में एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सबसे ऊंचा कैच क्रिकेट बॉल से पकड़ने वाले जोस बटलर दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं।
उन्होंने यह कीर्तिमान इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की देखरेख में बनाया है। जोस बटलर के लिए यह चैलेंज आसान नहीं था। करीब 60 मिनट तक दर्जनों बार उन्होंने इसके लिए तैयारी की थी और आखिर के कुछ अटेम्प्ट्स में पूरा करके नया इतिहास लिख दिया।
जोस बटलर ने 122 मीटर ऊपर से ड्रोन से गिराए गए कैच को पकड़ा, जो लगभग 400 फीट जमीन से ऊपर था। अभी तक किसी अन्य शख्स ने 120 मीटर से ऊपर का कैच नहीं पकड़ा है। केपटाउन में जोस बटलर ने ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
अब तक ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टिमोथी शैनन जेबेसीलन (Thimothy Shanon Jebaseelan) के नाम दर्ज था। उन्होंने सिडनी में 19 नवंबर 2021 को 119.86 मीटर यानी करीब 393 फीट 2.897 इंच की दूरी वाला कैच पकड़ा था।

इंग्लैंड की टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी की बात करें तो उन्हें 60 मिनट इस रिकॉर्ड के लिए मिले थे। 50 मीटर के कैच से उन्होंने शुरुआत की थी। पहले कुछ प्रयासों में तो उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है।
एक द स्विच हिट यूट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में जोस बटलर केविन पीटरसन से ये कहते हुए भी नजर आए कि ये करना मुश्किल है, जबकि वर्ल्ड कप जीतना आसान है। बटलर ने ये भी कहा कि एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट ने भी कभी ऐसा नहीं किया होगा।
60 मिनट के टाइम फ्रेक के आखिरी कुछ मिनटों में 122 मीटर का कैच जोस बटलर ने पकड़ा था। बटलर के लिए पहले पिंक बॉल हवा में ड्रोन से गिराई जा रही थी, जिसे वह पकड़ नहीं पा रहे थे तो उन्होंने व्हाइट बॉल से कैच पकड़ने के लिए कहा, लेकिन व्हाइट बॉल तो और भी ज्यादा परेशानी पैदा कर रही थी तो उन्होंने फिर से रेड बॉल पर स्विच किया और आखिरी के कुछ मिनटों में 122 मीटर की दूरी वाला कैच पकड़ लिया और नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया।
इस दौरान कई बार उन्होंने 122 मीटर से कैच पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वे फेल रहे थे। शुरुआत में तो उन्होंने लग ही नहीं रहा था कि वे कैच पकड़ भी पाएंगे या नहीं।



