Trending

वर्ल्ड कप से पीछे हटकर अब बयानबाज़ी क्यों? बांग्लादेश पर उठे सवाल

बांग्लादेश ने ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, आईसीसी ने उन्हें हर संभव तरीके से मनाने की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेश ने अपनी स्थिति पर अडिग रहते हुए टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया।

इसके बाद, बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया। उस समय कहा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने का फैसला पूरी तरह सरकार का था, मगर अब बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उनका कहना है कि वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का फैसला सरकार का नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों का था। उन्होंने “राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा” के लिए अपने वर्ल्ड कप के सपने को छोड़ने का “बलिदान” दिया। उनकी यह नया बयान उनके पहले के बयानों से बिल्कुल उलट हैं। जनवरी में खिलाड़ियों से मिलने के बाद, नजरुल ने साफ कहा था कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नहीं, यह “पूरी तरह” सरकार का फैसला है।

जनवरी में आसिफ नजरुल ने रिपोर्टर्स से कहा, “मीटिंग का मकसद बस प्लेयर्स को यह समझाना था कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और कॉन्टेक्स्ट बताना था। मुझे लगता है कि वे समझ गए थे। यही मकसद था और कुछ नहीं। मुझे लगता है कि हमें आईसीसी से इंसाफ नहीं मिला। हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से सरकार का फैसला है।”

साभार : गूगल

अब आसिफ नजरुल ने मंगलवार को रिपोर्टर्स से कहा, “वर्ल्ड कप में न खेलने पर अफसोस की कोई बात नहीं है। यह फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों ने लिया था, क्योंकि उन्होंने देश के क्रिकेट की सुरक्षा, लोगों की सुरक्षा और देश की इज्ज़त की रक्षा के लिए कुर्बानी दी थी।”

उन्होंने आगे कहा, “आईसीसी ने कहा है कि कोई रोक नहीं होगी और बांग्लादेश को इंटरनेशनल टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए माना जाएगा। यह एक शानदार कामयाबी है। मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सलाम करता हूं।”

Related Articles

Back to top button