Trending

लोकसभा में बजट सत्र के 10वें दिन हंगामें के चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्षी कांग्रेस सांसदों के हंगामें के चलते बजट सत्र के दसवें दिन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

विपक्षी सांसद राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहे थे। साथ ही लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन का मुद्दा भी उठाया गया।

 

बजट सत्र के दसवें दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी पी.सी. मोहन ने सदन की कार्यवाही प्रारंभ कराई।

 

प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन को प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया। इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश में सहकारी डेयरी परियोजना से जुड़ा प्रश्न उठाया।

 

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

 

स्थिति को देखते हुए पीठासीन अधिकारी पी.सी. मोहन ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

————

Related Articles

Back to top button