Trending

बक्शी का तालाब इंटर कालेज की महिला और पुरुष टीम सीनियर खो-खो के फाइनल में

लखनऊ । बक्शी का तालाब इंटर कालेज की टीमों ने सोमवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरु हुई जिला सीनियर खो-खो चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम किया है।

बीकेटी इंटर कालेज की टीमों ने लखनऊ जिला खो-खो एसोसिएशन की इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक विकास श्रीवास्तव ने इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पुरुष वर्ग में छह और महिला वर्ग में आठ टीमों के बीच लीग आधार पर मैच खेले गए।

महिला वर्ग में बीकेटी इंटर कालेज ब्ल्यू ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को, न्यू बाल भारती पब्लिक स्कूल को, बीएसएनवी इंटर कालेज को और सेमीफाइनल में बीकेटी इंटर कालेज रेड को 11 अंक से हराया। बीकेटी इंटर कालेज रेड ने हिमालयन ग्लोबल अकादमी को, मार्डन पब्लिक स्कूल को और न्यू बाल भारती को पराजित किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने न्यू बाल भारती को व बीकेटी रेड को हराया।

पुरुष वर्ग में बीकेटी इंटर कालेज ने पिंटू शौर्य अकादमी, हिमालयन ग्लोबल अकादमी और सेमीफाइनल में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ब्ल्यू को पराजित किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल रेड ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल ब्ल्यू को और न्यू बाल भारती ब्ल्यू के बाद सेमीफाइल में पिंटू शौर्य अकादमी को पराजित किया।

Related Articles

Back to top button