Trending

संसद में विपक्ष को गंभीर मुद्दे उठाने नहीं दिया जा रहा : मनीष तिवारी

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते बाधित होने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि देश के सामने बेहद अहम मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।

 

तिवारी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार ढांचे पर संयुक्त बयान और अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकारी आदेश, जिसमें कहा गया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, हमारी विदेश और आर्थिक नीति की स्वायत्तता पर रणनीतिक असर डालते हैं। इसके अलावा सांसदों के निलंबन का मुद्दा भी अहम है, लेकिन विपक्ष को इन विषयों पर चर्चा करने से रोका गया।

 

कांग्रेस सांसद तिवारी ने कहा कि सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार की जिद के कारण सर्वोच्च विधायी संस्था को अप्रासंगिक बना दिया गया है। सरकार ने अतिरिक्त प्रयास कर यह सुनिश्चित किया है कि संसद अपनी भूमिका निभाने में असमर्थ हो जाए।

 

———–

Related Articles

Back to top button