Trending

मीडिया ओलंपिक सीजन -3 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, खेलों से दिया फिटनेस का संदेश

भव्य समापन, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पदक विजेताओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

लखनऊ। आशीष प्रजापति ने मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण जीतते हुए अपनी धाक जमाई। दूसरी ओर सीएस आजाद व राम बालक ने चार-चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंतिम दिन हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मीडिया कर्मियों व उनके परिजनों ने प्रतिभाग करते हुए खेल के माध्यम से फिटनेस व स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मीडिया ओलंपिक के अंतिम दिन फुटबॉल शूटआउट में महिलाओं में प्रिया पाण्डेय व पुरुषों में नावेद शिकोह की टीमों ने खिताबी जीत दर्ज की। रस्साकसी में महिलाओं में प्रिया पाण्डेय, पुरुषों में रविंद्र शर्मा की टीम स्वर्ण जीते। शतरंज में सीएस आजाद व बैडमिंटन महिला एकल में पल्लवी श्रीवास्तव विजेता बने।

मीडिया ओलंपिक संघ व द इंडियन व्यू मासिक पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित इस खेल महाकुंभ के समापन व पुरस्कार वितरण समरोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुरस्कार वितरित किए।

इससे पहले मुख्य अतिथि का आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया। समापन समारोह का संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह, प्रेम कांत तिवारी, बृजेश सिंह, रत्नाकर सिंह, भारत सिंह, शाश्वत तिवारी, अशोक राजपूत, अविनाश शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, जितेश अवस्थी, अनंत मिश्रा, रविंद्र शर्मा, राम प्रकाश राय, पंकज चतुर्वेदी, विद्याशंकर राय, रंजीत कुमार, शोभित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

अंतिम दिन हुई स्पर्धाओं में शतरंज की स्पर्धाओं में सीएस आजाद चैंपियन बने। आजाद व जयदीप राय के समान 4-4 अंक थे लेकिन टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के चलते सीएस आजाद पहले व जयदीप राय दूसरे स्थान पर रहे। देवेश को तीन अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।

एथलेटिक्स में अंडर-10 बालक 50 मीटर ग्रुप ए में आदित्य कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कन्हैया लाल दूसरे व शुभ ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-15 बालक 50 मीटर में ईशान कश्यप, अंडर-15 बालिका 50 मीटर में अभिलाषा, अंडर-20 बालक 400 मीटर में नीलांश गुप्ता पहले स्थान पर रहे। पुरुष 35 वर्ष से अधिक में 200 व 400 मीटर दौड़ में आशीष प्रजापति विजेता रहे। पुरुष अंडर 35 वर्ष 200 मीटर में राम बालक व पुरुष 50 वर्ष से अधिक 50 मीटर दौड़ में भारत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।

Related Articles

Back to top button