Trending

टी20 विश्व कप: हल्की तबीयत नासाज़, अमेरिका के खिलाफ बुमराह पर संशय

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का तबीयत हल्की नासाज होने की वजह से अमेरिका के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप के पहले मैच में खेलना अनिश्चित है चूंकि उन्होंने पिछली शाम अभ्यास भी नहीं किया।

अमेरिका के खिलाफ मुकाबला एकतरफा ही रहने की उम्मीद है लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर कोई जोखिम भी नहीं लेना चाहेगा।

बुमराह ने शुक्रवार को नेट अभ्यास नहीं किया जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा सकता है। उन्हें हल्का बुखार हो गया है। वह समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे।

साभार : गूगल

भारत को 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर अनिश्चितता बनी है चूंकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button