Trending

टी20 वर्ल्ड कप : चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में सिराज की वापसी

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में सिर्फ एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए।

राणा भारत की शुरुआती एकादश में नहीं थे। नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका इकोनॉमी रेट भी 10.60 का है। वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे। वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है।

राणा ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी को गहराई दे सकते हैं। हालांकि अगर बाकी सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं तो उनकी अनुपलब्धता बहुत बड़ी चिंता का कारण नहीं हो सकती। ऐसे में अक्षर पटेल के नंबर आठ पर खेलने की उम्मीद है और जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह भारत के दो तेज गेंदबाज होंगे। घरेलू विश्व कप में 15 खिलाड़ियों के दल की घोषणा करने के दौरान भारत ने कोई भी रिजर्व खिलाड़ी नहीं चुना था।

साभार : गूगल

सूर्यकुमार ने आगे कहा कि अगर राणा बाहर होते हैं, तो वह ऐसे रिप्लेसमेंट की तरफ जाएंगे, जो बल्लेबाजी भी कर सके। हालांकि यह कोई अनिवार्य शर्त नहीं होगी। बुमराह और अर्शदीप के अलावा भारतीय दल में तेज गेंदबाजी के अन्य विकल्प ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे हैं।

मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेला था। सिराज को पिछले डेढ़ साल से भारत की टी20 टीम में मौके नहीं मिले हैं।

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद मोहम्मद सिराज को उनके विकल्प के रूप में भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। सिराज आज ही मुंबई में भारतीय टीम के साथ जुड़ने वाले हैं, जहां कल भारत टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा।

Related Articles

Back to top button