Trending

टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी रैंकिंग अपडेट: भारत नंबर-1, पाकिस्तान टॉप-5 से बाहर

भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले आखिरी बार आईसीसी टी20 रैंकिंग को अपडेट कर दिया गया है, क्योंकि 3 फरवरी को आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन टीमों के बीच खेला गया है, जो टीमें इस मेगा इवेंट में हिस्सा ले रही हैं।

टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में टी20 विश्व कप से पहले नंबर वन टीम है। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जबकि नखरेबाजी कर रहा पाकिस्तान टॉप 5 से बाहर है।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज टी20 विश्व कप से पहले खेली गई है। इस सीरीज में इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को 3-0 से धोया। हालांकि, इस बड़ी सीरीज जीत के बावजूद इंग्लैंड और श्रीलंका की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इंग्लैंड की टीम अभी भी तीसरे नंबर पर है, जबकि श्रीलंका की टीम 8वें स्थान पर रहने वाली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में 3-0 से सीरीज जीतने वाली पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा है और टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।

साभार : गूगल

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 पर भारत, 2 पर ऑस्ट्रेलिया, 3 पर इंग्लैंड, 4 पर न्यूजीलैंड, 5 पर साउथ अफ्रीका, 6 पर पाकिस्तान, 7 पर वेस्टइंडीज, 8 पर श्रीलंका, 9 पर बांग्लादेश और 10वें नंबर पर अफगानिस्तान की टीम है।
बांग्लादेश ही एकमात्र देश है, जो इस समय टॉप 10 रैंकिंग में है, लेकिन टी20 विश्व कप नहीं खेल रहा।

14वें पायदान पर विराजमान स्कॉटलैंड की टीम इस विश्व कप का हिस्सा है, क्योंकि बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था और ऐसे में आईसीसी ने उसे बाहर कर दिया था। टॉप 20 रैंकिंग की 19 टीमें टी20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं, जबकि 27वें नंबर की टीम इटली भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button