Trending

डेथ ओवर्स में इतिहास, हार्दिक पांड्या बने टी20 के सबसे खतरनाक फिनिशर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ एक पारी नहीं खेली, बल्कि टी20 इतिहास में अपनी अलग पहचान और भी पुख्ता कर दी।

42 रनों की विस्फोटक पारी के साथ पांड्या ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे खतरनाक फिनिशर माना जाता है। उनका स्ट्राइक रेट 247.06 तक पहुंच गया। पांड्या का यह अंदाज़ सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेथ ओवर्स (16–20 ओवर) में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। यह उपलब्धि उन्हें बाकी सभी खिलाड़ियों से अलग खड़ा करती है।

डेथ ओवर्स में सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल रन:
1030 – हार्दिक पांड्या (186.93)
986 – डेविड मिलर (179.92)
973 – मोहम्मद नबी (190.41)
856 – एमएस धोनी (160.60)
838 – नजीबुल्लाह जादरान (199.04)
822 – दासुन शनाका (165.72)
777 – विराट कोहली (198.21)
748 – महमूदुल्लाह (152.65)

हार्दिक पांड्या उस समय बल्लेबाजी करने आए जब भारत ने 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बना लिए थे। उम्मीद थी कि टीम इंडिया शायद 250 के आसपास पहुंचेगी, लेकिन पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच की तस्वीर ही बदल दी। नतीजा यह रहा कि भारत ने 20 ओवर में विशाल 271 रन बोर्ड पर टांग दिए।

साभार : गूगल

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की नींव ईशान किशन ने रखी, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 103 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 63 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेलकर रनगति को लगातार ऊंचा बनाए रखा। लेकिन आखिरी ओवरों में जो तबाही मची, उसका नाम था—हार्दिक पांड्या।

272 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और 225 रनों पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 46 रनों से जीत लिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज़ पर 4–1 से कब्जा जमा लिया।

Related Articles

Back to top button