Trending

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन पर किंग चार्ल्स से उपहार में मिला कदंब का पौधा रोपा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने उनकी जन्मदिन की 75वीं वर्षगांठ पर उपहार स्वरूप दिया था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि किंग चार्ल्स पर्यावरण और सतत विकास के प्रति गहरी रुचि रखते हैं और यही विषय उनकी चर्चाओं में भी प्रमुखता से शामिल होता है।

भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर एक कदम्ब का पेड़ भेंट किया, जो मित्रता और स्थायित्व के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपहार मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरित है, जो नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह उपहार पर्यावरण संरक्षण पर बढ़ते ज़ोर को दर्शाता है और जलवायु एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर भारत और ब्रिटेन के बीच प्रतीकात्मक बंधन को मज़बूत करता है।

उल्लेखनीय है कि कदंब वृक्ष का भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व है। इसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़ा जाता है और धार्मिक ग्रंथों में इसे पवित्र वृक्ष माना गया है।

Related Articles

Back to top button