Trending

किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा दिए कदंब के पौधे को मिली प्रधानमंत्री आवास में जगह

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: हाल ही में भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लिखा है कि – ‘‘महामहिम महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदम्ब का एक पौधा लगाया। यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से एक विशेष उपहार के तौर पर भेजा गया । यूके के राजा चार्ल्स तृतीस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके लिए यह पौधा उपहार के तौर पर भेजा था। यह पौधा मित्रता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किंग चार्ल्स को पौधा भेंट कर चुके हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने बीते जुलाई महीने में ब्रिटेन की यात्रा की थी। तब उन्होंने इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स से मुलाकात की थी और उन्हें एक पौधा भेंट किया था। पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डेविडिया इनवोलुक्रेटा ‘सोनोमा’ प्रजाति का पौधा भेंट किया था। इस पौधे को आम तौर पर ‘सोनोमा डव ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है। सोनोमा डव ट्री को एक सजावटी पेड़ के तौर पर जाना जाता है जिसमें कम समय में ही काफी फूल खिलते हैं। डेविडिया इनवोलुक्रेटा प्रजाति के पौधों को खिलने में 10 से 20 साल तक का समय लग जाता है। हालांकि, सोनोमा समय से पहले विकसित होने वाली किस्म है। इस पौधे को लगाए जाने के 2 से 3 साल के भीतर ही फूल खिलने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button