देश विदेश के इतिहास में 19 सितंबर  का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1581 : सिख गुरू रामदास जी का निधन।

1891 : विलियम शेक्सपियर के विश्व प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया।

1907 : पहली बार इतिहास में 1907 को कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।

1955 : अर्जेंटीना की सेना और नौसेना द्वारा विद्रोह के बाद राष्ट्रपति जुआन पेरोन हटाए गए।

1957 : अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

1965 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ था।

1983 : आज ही के दिन ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुए थे।

1988 : इज़राइल ने परीक्षण उपग्रह हॉरिजन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1996 : एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने थे।

1996 : ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ था।

2000 : कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

2006 :थाईलैड में सेना ने सरकार का तख्ता पलटा, जनरल सुरायुद बने प्रधानमंत्री थे।

2008: दिल्ली के बटला हाउस में पुलिस के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़। पुलिस निरीक्षक मोहनचंद शर्मा शहीद, दो आतंकी ढेर हुए थे।

2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगाई थी।

2008 : अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 2011 में उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 2008 का 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 : गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने 2009 को राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

2014 : एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई थी।

19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1958 : भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म 1958 में हुआ।

1965 : अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म 1965 में हुआ।

1977 : भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का जन्म 1977 में हुआ।

1927 : हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि कुंवर नारायण का जन्म 1927 में हुआ।

1867 : बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का जन्म 1867 में हुआ।

19 सितंबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1581 : सिक्खों के चौथे गुरु सिख गुरु राम दास का निधन 1581 में हुआ।

1719 : भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह रफ़ीउद्दौला का निधन 1719 में हुआ।

1936 : ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का निधन 1936 में हुआ।

2013 : चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन 2013 में हुआ।

Related Articles

Back to top button