NH-31 फोरलेन बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले अफजाल अंसारी

बीएस राय: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्री सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र में विकास परियोजनाओं में मदद करने का आग्रह किया।
सांसद अफजाल अंसारी ने बताया कि, “हमने माननीय नितिन गडकरी जी मंत्री रोड,परिवहन एवं हाईवे भारत सरकार से मुलाकात कर, NH-31 गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग को जनहित में फोरलेन स्तर का मार्ग बनाए जाने का अनुरोध किया है।”
अंसारी ने बताया कि इस रोड पर भारी ट्रैफिक लोड एवं इस मार्ग की उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया। चूंकि यह मार्ग पहले से NH कैटेगरी का स्थापित है, इसलिए जमीन अधिग्रहण की कोई आवश्यकता नहीं है, मात्र ग्राम कोटवा नारायणपुर व ग्राम कुंडेसर तथा मोहम्दाबाद नगर के मोहल्ला शाहनिंदा और ग्राम गौसपुर आदि स्थानों पर डायवर्सन मार्ग बनाने की आवश्यकता पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार कम खर्च में NH-31 की यह सड़क NH-24 गाजीपुर रौजा-गाजीपुर घाट से प्रारंभ होकर बलिया जनपद के ग्राम उजियार भरौली में जहां बक्सर के गंगा नदी पर बने नये पूल से जुड़कर बिहार व उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सड़क का रूप ले लेगी।
गौरतलब है कि गौरतलब है कि इस समय दिल्ली में संसद का मानसून सत्र चल रहा है और सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री दिल्ली में मौजूद हैं। सांसद अफजाल अंसारी ने दिल्ली में ही गुरुवार को नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।
अफजाल अंसारी गाजीपुर के दिंगगत बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई भी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हराकर गाजीपुर सीट पर कब्जा जमाया था। वह पहले भी गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं।



