Trending

तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलाें में रेड अलर्ट, नीलगिर के पर्यटक स्थल बंद

नीलगिरि : तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से नीलगिरी जिले कई स्थानाें पर भूस्खलन खाैर पेड़

गिरने से यातायात बाधित हुआ है। राज्य के पर्यटन विभाग ने नीलगिरी के कई पर्यटक स्थलाें काे बंद करने और अधिकारियाें काे सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इसी बीच माैसम विभाग ने कोयंबटूर सहित कई जिलाें में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

नीलगिरी में भारी बारिश से पूरे जिले में कई स्थानाें पर भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिससे कई गांवों के बीच आवाजाही बाधित हुई है। कई निचले इलाकाें में जलभराव हुआ है। तमिलनाडु मौसम विभाग ने बताया कि थेनी और तिरुनेलवेली सहित छह अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

तमिलनाडु पर्यटन आयुक्त ने गुरुवार काे बताया कि भारी बारिश काे देखते हुए सभी पर्यटक स्थल दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्हाेंने कई जिला अधिकारियों काे चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तमिलनाडु सिंचाई विभाग ने बताया कि तिरुनेलवेली जिले में भारी बारिश से पापनासम परियोजना में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। परियोजना की पूरी क्षमता 5,500 क्यूसेक है, लेकिन वर्तमान में जल भंडारण 2,900 क्यूसेक है। बरसात के मौसम की शुरुआत में ही स्थिति ऐसी है तो लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बाद में क्या स्थिति होगी।

Related Articles

Back to top button