देश विदेश के इतिहास में 3 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 3 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना था।

1347 : अलाउद्दीन बहमन शाह ने वर्ष 1347 में बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की थी।

1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया था।

1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ था।

1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1886: पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म आज ही के दिन झांसी के चिरगांव में हुआ था।

1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई थी।

1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा था।

1914: प्रथम विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1916: आज ही के दिन गीतकार शकील बदायूंनी पैदा हुए थे।

1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा था।

1934 : एडोल्फ हिटलर ने 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया था।

1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।

1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी।

1968 : फ्रांस ने 1968 में मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया था।

1979 : अमेरिका ने 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।

1981 : फ्रांस ने 1981 में प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया था।

1984: अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्‍टे का जन्‍म हुआ था।

1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

2003: अमेरीका के एंग्लिकन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने का फ़ैसला किया था। हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप चुना था।

2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ था।

2006 : इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ था।

2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा था।

2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु हुई थी।

2012 : महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ 2012 में कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।

2016 : पुष्पकमल दाहाल 2016 में नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने थे।

3 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1886 : पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म 1886 को आज ही के दिन हुआ था।

1890 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म 1890 को हुआ था।

1916 : भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म 1916 को हुआ था।

1919 : भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का जन्म 1919 को हुआ था।

1922 : अमेरिकी इंजीलवादी और लेखक रॉबर्ट समनर का जन्म 1922 में हुआ।

1928 : अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म 1928 में हुआ।

1936 : भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म 1936 को हुआ था।

1939 : भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म 1939 को हुआ था।

1939 : बांग्ला सहित्य के एक प्रमुख कवि उत्पलकुमार बसु का जन्म 1939 में हुआ।

1956 : भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म 1956 को हुआ था।

1959 : एक जापानी अभियन्ता कोइची तनक का जन्म 1959 में हुआ।

1960 : भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा का जन्म 1960 को हुआ था।

1966 : अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म 3 अगस्त 1966 को हुआ था।

1967 : पंजाबी गायक मनमोहन वारिस का जन्म 1967 में हुआ।

1984 : भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म 1984 को हुआ था।

1984 : अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्‍टे का जन्‍म 1984 में हुआ था।

3 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1792 : रिचर्ड आर्कराइट का निधन 1792 में हुआ था

1908 : मौलवी खुदाबक़्श खान का निधन 1908 में हुआ था।

1937 : आन्द्रेस गिमेनो का निधन 1937 में हुआ था।

1940 : कृष्णराज वोडेयार चतुर्थ का निधन 1940 में हुआ।

1957 : महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 1957 को हुआ था।

1990 : स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन 1990 को हुआ था।

1993 : हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन 1993 में हुआ।

1993 : भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन 1993 को हुआ था।

2008 : रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन का निधन 2008 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button