देश विदेश के इतिहास में 2 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 2 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1763: मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।

1790: अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई थी।

1831: नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया था।

1858: ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया था।

1870: लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे शुरू हुआ था।

1878: भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म हुआ था।

1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े थे।

1955: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।

1980: इटली में बम धमाका, 85 लोगों की मौत हो गई थी।

1984: यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की थी।

1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।

1990: इराक ने कुवैत पर हमला किया था।

1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था।

2007 : जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचाई थी।

2008 : सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

2012 : लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।

2 अगस्त को महान व्यक्तित्वों की जयंती :

1861 : भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ था।

1877 : मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 1877 में हुआ था।

1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के निर्माता पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ था।

1884 : रोमुलो गालेगास का जन्म 1884 में हुआ था।

1922 : भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 1922 में हुआ

1931 : जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 1931 को हुआ था।

1955 : ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 1955 को हुआ था।

1956 : गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 1956 में हुआ था।

1958 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 1958 को हुआ था।

1966 : भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 1966 को हुआ था।

1970 : पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म 1970 को हुआ था।

2 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1714 : स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 1714 को हुआ था।

1921 : इतालवी संगीतकार, गायक एनरिको कारूसो का निधन 1921 में हुआ।

1979 : हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 1979 में हुआ था ।

1980 : पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 1980 में हुआ था।

2009 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2009 में हुआ था।

2010 : भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2010 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button