मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मा भारत का पहला 3 रंग का बाघ शावक : मप्र व्यूरो

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित चिड़ियाघर में एक बाघिन द्वारा 3 शावकों को जन्म दिया गया है। इन शावकों में से एक तीन रंग का है। पीला, सफेद और काले रंग का यह बाघ शावक लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

भारत में इस तरह का यह पहला मामला है, जब किसी बाघिन ने 3 रंग के शावक को जन्म दिया हो।चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि भारत में अपनी तरह का यह मामला है। इससे पहले तीन रंग के बाघ शावक के जन्म होने के कोई भी मामला सामने नहीं आया। जब इसके पीछे की वजह जाननी चा‍ही तो उन्होंने कहा कि यह रेसेसिव जीन्स के कारण हो सकता है। उत्तम यादव ने बताया कि इस शावक की आने वाली नस्ल भी इस रंग की पैदा हो सकती है।

दरअसल, 9 साल की बाघिन रागिनी को पिछले कुछ महीनों से 6 साल के बाघ विक्की के साथ रखा गया था। हाल ही में इस बाघिन ने 3 बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में एक शावक बाघिन के साथ नजर नहीं आया। माना जा रहा है कि एक शावक की मौत हो गई। 

Related Articles

Back to top button