
हॉकी खिलाड़ी अभिषेक ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय करियर में पूरे किए 150 मैच
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने शुक्रवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
421–440 of 11163 stories · Page 22 of 559

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने शुक्रवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

मोहम्मडन एससी अपने इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 अभियान की शुरुआत पिछले सत्र के उपविजेता शिलांगलाजोंगएफसी के खिलाफ करेगा, जबकि लीग में पदार्पण करने वाली समलेश्वरी एससी का मुकाबला दो बार की चैंपियन गोकुलम केरल एफसी से होगा। ये दोनों मुकाबले शनिवार, 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

इंडियन फुटबॉल लीग (आइएफएल) ने अपने प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग नेटवर्क का विस्तार करते हुए 2026-27 सीजन के लिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ज़ील) और डीडी स्पोर्ट्स को अपना प्रसारण एवं स्ट्रीमिंग पार्टनर बनाया है।

भारत ने फीफा अंडर 15 वर्ल्ड कप एंड फेस्टिवल में शुक्रवार को अपने आखिरी मैच में क्यूबा को 6 . 4 से हराया।

शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल की विजेता ट्रॉफी बेहतर खेल की बदौलत अपने नाम कर ली।

कोलकाता: पंजाब एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन में अपने अजेय अभियान को बरकरार रखने और शानदार लय जारी रखने के इरादे से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में दिग्गज टीम मोहन बागान सुपर जायंट का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से हराया। ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 172 रन ही बना सकी।

एशियाई क्रिकेट परिषद के अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।

तुर्किये का इस्तांबुल शहर दिसंबर 2026 में फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। साल के आखिरी सप्ताह में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के कई शीर्ष शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट से तेजी से उबर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चोट में काफी सुधार हुआ है और वह अगले कुछ सप्ताह में अभ्यास तथा पुनर्वास की प्रक्रिया दोबारा शुरू करेंगे।

एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व गोला फेंक खिलाड़ी ओम प्रकाश करहाना को सेनेगल के डकार में शनिवार से जाने वाले युवा ओलंपिक खेलों के लिए 17 खिलाड़ियों सहित 35 सदस्यीय भारतीय दल का प्रमुख बनाया गया है।

भारत को हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान ने चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत छह ओवर में पांच विकेट पर 88 रन ही बना सका। शशांक सिंह ने 40 रन बनाये।

नोवाक जोकोविच ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में हारने के कारण स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के करियर के 103 खिताब की बराबरी करने का मौका गंवा दिया।

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करने के एक दिन बाद ही एलेना रयबाकिना ने गर्दन की चोट के चलते पैन पैसिफिक ओपन से नाम वापस ले लिया।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। नए मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में टीम ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच और टी. दिलीप को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया है।

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हायलो ओपन 2026 के महिला एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने वियना ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना पक्का कर लिया है।

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए में पुडुचेरी के खिलाफ मैच में जीत की दहलीज पर खड़ा उत्तर प्रदेश खराब रोशनी के चलते विजय से चूक गया और पुडुचेरी से ड्रॉ खेलने पर मजबूर हुआ।

विक्टर लालावमपुइया के चार गोल से शानदार वापसी करने वाला भारत फीफा अंडर-15 विश्व कप एवं फुटबॉल महोत्सव में गुरुवार को 85वें और 88वें स्थान के लिए खेले गए मैच में कजाकिस्तान से पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हार गया।