Trending

नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलेगी कोनेरू हम्पी

मौजूदा विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी मई में नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलेगी। वर्तमान में महिलाओं के क्लासिकल शतरंज में विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी हम्पी का लक्ष्य इस प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना है।

साभार : गूगल

हम्पी 2002 में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। दो बार 2019 और 2024 में विश्व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली हम्पी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वापसी करने को लेकर उत्साहित हैं।

हम्पी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलना सम्मान की बात है।’’ नॉर्वे शतरंज के संस्थापक और टूर्नामेंट निदेशक केजेल मैडलैंड ने कहा, ‘‘हम्पी की उपलब्धियां काफी कुछ बयां करती हैं और हम नॉर्वे शतरंज महिला 2025 में उनकी वापसी का स्वागत करते हुए खुश हैं।’’

Related Articles

Back to top button