Trending

भारतीय सेना ने खेल में प्रतिभा को निखारने की प्रतिबद्धता दोहराई

सरकार द्वारा देश में खेल पुरस्कारों के लिए चुने गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा के एक दिन बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को देश को वैश्विक खेल क्षेत्र में गौरवान्वित करने के लिए खेल में प्रतिभा को निखारने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सेना ने एक्स पोस्ट से पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता सूबेदार होकातो एच सेमा और नायक गजेंद्र सिंह की पत्नी सिमरन को अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में जगह बनाने के लिए बधाई दी।

@adgpi

सेना ने लिखा, ‘‘पेरिस पैरालंपिक 2024 में ‘सिटिंग शॉटपुट (एफ-57 श्रेणी)’ में कांस्य पदक विजेता सूबेदार होकातो एच सेमा ने पैरा एशियाई खेल 2022 में भी कांस्य पदक जीता है और उनके नाम राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता के तीन रजत पदक हैं।’’

सिमरन ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 200 मीटर (टी-12 श्रेणी) में कांस्य पदक जीता और महिलाओं की 100 मीटर (टी-12) में चौथे स्थान पर रही। उन्होंने इसी श्रेणी में विश्व पैरा चैंपियनशिप स्वर्ण पदक भी जीता है। वह इस वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पैरा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता है।

सेना ने कहा, ‘‘दृढ़ता और समर्पण के माध्यम से उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है और अनगिनत अन्य लोगों को सभी बाधाओं के बावजूद उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। भारतीय सेना देश को वैश्विक खेल क्षेत्र में गौरवान्वित करने के लिए खेलों में प्रतिभा का पोषण करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Related Articles

Back to top button