Trending

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओसीए अध्यक्ष रणधीर सिंह से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजा रणधीर सिंह को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत दिल्ली आवास पर भेंट की और पहली बार किसी भारतीय को पद पर निर्वाचित होने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। खेल जगत में रणधीर सिंह के पिछले पांच दशक से ज्यादा सक्रिय योगदान और उपलब्धियों पर रक्षा मंत्री ने हर्ष व्यक्त किया।

वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग भेंट वार्ता के समय साथ में उपस्थित रहे। 77 वर्षीय राजा रणधीर सिंह अर्जुन अवॉर्डी ने 1968 से 1984 के मध्य 5 बार ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया और चार बार एशिया खेलों में भी हिस्सा लेकर ट्रैप शूटिंग में 1978 में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

1987 में भारतीय ओलंपिक संघ में महासचिव के रूप में नियुक्त होने के बाद 2012 तक कार्य किया। उसके उपरांत 1991 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया में महासचिव नियुक्त किया गया और 2015 तक महासचिव पद व उसके बाद 2021 तक लाइव वाइस प्रेसिडेंट और फिर कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

1987 में ही वे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संचालन बोर्ड के सदस्य बने, और 2010 तक इस पद पर बने रहे। साथ ही, उन्होंने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष का पद भी संभाला। 1991 में उन्हें OCA (ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया) का महासचिव नियुक्त किया गया और इस पद पर वे 2015 तक बने रहे।

1998 में, राजा रणधीर सिंह को अफ्रो-एशियाई खेल परिषद के संस्थापक महासचिव के रूप में नामित किया गया और इस पद पर वे 2007 तक कार्यरत रहे। राजा रणधीर सिंह साल 2002 में ANOC (एसोसिएशन ऑफ नेशनल ओलंपिक कमेटी) की कार्यकारी परिषद के सदस्य बने।

2003 से 2005 के बीच उन्हें WADA (वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी) के बोर्ड में IOC (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया, और 2005 में वह WADA की वित्त और प्रशासन समिति के सदस्य बने। उन्होंने 2019 एशियाई खेलों के लिए कोआर्डिनेटिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

रणधीर सिंह 2001 से 2014 तक IOC के सदस्य रहे, जिसके बाद वह इस ग्लोबल बॉडी के मानद सदस्य के रूप में कार्य करते रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई IOC कमीशन में योगदान दिया।

अपनी सेवाओं के लिए, राजा रणधीर सिंह को 2005 में OCA (ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया) अवॉर्ड ऑफ मेरिट, 2006 में ANOC से मेरिट अवॉर्ड, और 2014 में ओलंपिक ऑर्डर, सिल्वर से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button