Trending

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की जिम्मेदारी संभालेंगे कलिकेश सिंह देव

कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बन गए हैं जिन्होंने वी के धाल को चुनाव में 36-21 से हराया। ओडिशा के पूर्व सांसद कलिकेश पिछले साल रनिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज देख रहे थे।

@OfficialNRAI

पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों का कोई पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल कोड के तहत 12 वर्ष से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता।

पिछले साल अप्रैल में रनिंदर के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते।

रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। कलिकेश 2025 तक एनआरएआई अध्यक्ष रहेंगे।

Related Articles

Back to top button