जान्हवी कपूर ने रोहित सराफ को खिलाई अपने हाथ से बनाई ‘जीरो कैलोरी’ डिश!

मुंबई। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट पर अपने सह-कलाकार रोहित सराफ के लिए एक मजेदार डिश तैयार की।

जान्हवी ने हाल ही में को- स्‍टार रोहित को पास्ता बनाकर खिलाया। वहीं अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसमें शून्य कैलोरी है।

इंस्टाग्राम पर अभिनेता रोहित के 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने इस प्‍लेटफॉर्म के स्‍टोरी सेक्‍शन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जान्हवी को सफेद टी-शर्ट में पास्‍ता बनाते हुए देखा जा सकता है।

कैप्शन में रोहित ने लिखा, यह पोस्‍ट जान्हवी कपूर की प्रशंसा में की जा रही है, जिन्‍होंने मुझे इतना अच्छा पास्ता बनाकर खिलाया, साथ ही यह दावा किया कि इसमें शून्य किलो कैलोरी है, जो बिल्‍कुल गलत है।

जान्हवी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यही वीडियो शेयर किया।

फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा ​​और मनीष पॉल हैं। यह बद्रीनाथ की दुल्हनिया का सीक्वल है।

इस फिल्म में वरुण और निर्देशक शशांक खेतान एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम किया था। जान्हवी ने दुल्हनिया फ्रैंचाइजी के तीसरे सीक्वल में आलिया भट्ट की जगह ली है।

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जान्हवी को पिछली बार सुधांशु सरिया ने निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म उलझन में देखा गया था। इस फिल्‍म का निर्माण जंगली पिक्चर्स ने किया था। इसमें गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू और आदिल हुसैन भी थे।

इसके अलावा उनकी अगली तेलुगू एक्शन ड्रामा देवरा: पार्ट 1 भी है, जिसे कोरटाला शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है। युवासुधा आर्ट्स और एन. टी. आर. आर्ट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ एन. टी. रामा राव जूनियर दोहरी भूमिका में हैं।

वहीं रोहित आखिरी बार निपुण धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित और टिप्स फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी इश्क विश्क रिबाउंड में दिखाई दिए थे। इसमें पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नायला ग्रेवाल भी थे।

Related Articles

Back to top button