Trending

सपा कार्यालय के सामने उन्नाव की महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, सिविल अस्पताल में भर्ती

 लखनऊ : लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित सपा कार्यालय से चंद कदम की दूर पर एक महिल ने मंगलवार सुबह खुद को आग लगा ली। आस पास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने के लिए शोर मचाया। सूचना पर गौतमपल्ली पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली वेद प्रकाश के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्नाव पुरवा निवासी महिला बच्चों के साथ सपा दफ्तर के करीब जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के पास पहुंची। उसके साथ बच्चा भी था। अचानक से महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी हजरतगंज अरविद वर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button