Trending

भारत ने इबोला की रोकथाम के लिए केन्या को 4.5 टन चिकित्सा सामग्री की पहली खेप सौंपी

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : केन्या में भारत के उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वाइका ने कल नैरोबी में स्वास्थ्य कैबिनेट सचिव एडेन ड्वेल को इबोला की रोकथाम के लिए 4.5 टन चिकित्सा सामग्री की पहली खेप सौंपी।

इस चिकित्सा सहायता में पीपीई किट, नमूना परिवहन किट, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, फेस शील्ड, मजबूत सुरक्षात्मक जूते और अन्य संक्रमण-निवारक सामग्री शामिल हैं।

नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप अगले कुछ दिनों में पहुंचने की उम्मीद है।

भारत ने हाल के महीनों में अफ्रीका के प्रभावित क्षेत्रों में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों को इबोला की संक्रमण से निपटने के लिए 45 टन से अधिक चिकित्सा सहायता प्रदान की है।

इबोला एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा बीमारी है जो वायरस से होती है। आपको बता दें कि इबोला वायरस आम तौर पर जानवरों को, खासकर फ्रूट बैट को, इंफेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों में यह कभी-कभी तब फैल सकता है जब लोग इंफेक्टेड जानवरों को खाते हैं या उन्हें छूते हैं।

लक्षण दिखने में दो से 21 दिन लगते हैं। ये अचानक आते हैं और फ्लू या मलेरिया की तरह बुखार, सिरदर्द और थकान के साथ शुरू होते हैं।

Related Articles

Back to top button