Trending

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को दी मंजूरी, छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

लखनऊ ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बीच में पढ़ाई छोड़ने की दर कम करने के लिए मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ लागू करने के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई।इस तरह उत्तर प्रदेश की छात्राओं को योगी कैबिनेट से बड़ा तोहफा मिला है। मेधावी छात्राओं को परीक्षा में अच्छा करने के लिए फ्री स्कूटी देने वाली स्कीम को मंजूरी दे दी गई है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को आज मंगलवार 21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दिखा दी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण करने वाली सभी राज्य विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की टॉप 5% मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। स्कूटी के साथ ही सरकार पंजीकरण, बीमा, हेलमेट और 5 लीटर पेट्रोल का खर्च भी खुद उठाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

इस योजना के तहत 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में ग्रेजुएशन में हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी की टॉप-5 छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत सभी सरकारी, प्राइवेट, सेल्फ फंडिंग या अन्य मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। इन कॉलेज-यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली छात्राएं अगर अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी में टॉप-5 में आती हैं तो उन्हें फ्री में स्कूटी दी जाएगी। कैब‍िनेट मीट‍िंग में कुल 16 बड़े फैसले हुए, ज‍िनमें से एक स्‍कूटी योजना को लेकर था।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा एवं अन्य विभागों के तहत संचालित राज्य विश्वविद्यालय, निजी विवि, राज्य विवि से संबद्ध सरकारी, एडेड, निजी कॉलेज में समस्त स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं में टॉप 5% को मेरिट के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा। छात्रा यूपी की मूल निवासी होनी चाहिए।

मंत्री ने बताया कि ऐसी छात्राएं जो निराश्रित हैं, दिव्यांग हैं या शहीदों का आश्रित हैं तो उनके लिए मेरिट व आय सीमा का मानक लागू नहीं होगा। सीएम ने उन्हें अनिवार्य तौर पर स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत इस साल करीब 400 करोड़ रुपये का बजट है। ऐसे में करीब 50 हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी।

क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत जिन छात्राओं के परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपये या उससे कम है, उन्हें ग्रेजुएशन में टॉप-5 में आने पर मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी। यही नहीं इसके अलावा रजिस्ट्रेशन फीस, इंश्योरेंस और साथ में 5 लीटर पेट्रोल भी सरकार ही देगी। पहले चरण में करीब 50,000 छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button