Trending

अमेरिका में होगा ‘किंग’ का क्लाइमेक्स

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग विदेश में करने की तैयारी में हैं। इसके लिए अमेरिका और साउथ अमेरिका के कई स्थानों को संभावित लोकेशन के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल फिल्म की टीम इन जगहों का दौरा कर उपयुक्त स्थानों का चयन कर रही है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं तो अगस्त में विदेश में शूटिंग शुरू हो सकती है। प्रोडक्शन टीम वहां की तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। माना जा रहा है कि फिल्म के कुछ अहम और बड़े एक्शन दृश्य इसी कार्यक्रम के दौरान फिल्माए जाएंगे।

 

‘किंग’ शाहरुख खान के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी खास फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button