Trending

राउंडग्लास हॉकी अकादमी के गुरसेवक का भारतीय जूनियर टीम में चयन

युवा फॉरवर्ड ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड जैसी यूरोप की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलेंगे

चंडीगढ़ : राउंड ग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने एक बार फिर भारतीय हॉकी को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फॉरवर्ड गुरसेवक सिंह के भारतीय जूनियर पुरुष टीम में चयन पर गर्व जताया है। गुरसेवक को आगामी बेल्जियम एक्सपोज़र टूर 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

5 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस दौरे के दौरान भारतीय जूनियर टीम बेल्जियम में यूरोप की चार मजबूत हॉकी टीमों—ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड—के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इस दौरे का उद्देश्य भारत के उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

हॉकी इंडिया द्वारा फॉरवर्ड खिलाड़ियों के समूह में चुने गए गुरसेवक सिंह राउंडग्लास हॉकी अकादमी के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अकादमी की कई टीमों की कप्तानी भी की है और देशभर में कई खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई है।

उनका चयन एक बार फिर राउंड ग्लास हॉकी अकादमी की विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं और उत्कृष्ट खिलाड़ी विकास प्रणाली का प्रमाण है। गुरसेवक सिंह को मई 2024 में पहली बार भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय बुलावा मिला था, जब उन्होंने बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के यूरोपीय दौरे में हिस्सा लिया था।

घरेलू प्रतियोगिताओं में राउंडग्लास हॉकी अकादमी के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें हॉकी इंडिया के 40 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल किया गया था। गुरसेवक का भारतीय जूनियर टीम में चयन राउंडग्लास हॉकी अकादमी के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

कुछ ही दिन पहले अकादमी की अंडर-18 टीम ने सिडनी में इंटरनेशनल यूथ हॉकी कप जीतकर ऑस्ट्रेलिया में हॉकी खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हॉकी अकादमी बनने का गौरव हासिल किया था। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 और 8 जुलाई को ऑस्ट्रिया के खिलाफ करेगा।

इसके बाद टीम 10 जुलाई को मेज़बान बेल्जियम, 13 जुलाई को जर्मनी, 14 जुलाई को एक बार फिर बेल्जियम और 17 जुलाई को नीदरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेलेगी।

बेल्जियम एक्सपोज़र टूर के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर: विवेकलकड़ा, कुणालतिवातिया

डिफेंडर: अनमोलएक्का, रोहितकुल्लू, चिराग, रविंदर, प्रशांतबरला, संजीततिर्की, वी. मणिमारन

मिडफील्डर: अद्रोहितएक्का, हरपाल, जीतपाल, मुकेशटोप्पो, मन्नूमलिक, रितिकलकड़ा

फॉरवर्ड: अजीतयादव, प्रभदीपसिंह, अर्जुनहरगुडे, आर्यनज़ेस, लोवनूरसिंह, मोहम्मदकोनैनदाद, गुरसेवकसिंह

Related Articles

Back to top button