भारत बनाम अफगानिस्तान : टेस्ट और वनडे टीम घोषित, नए चेहरों को मिला मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है। आईपीएल 2026 के ठीक बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
टेस्ट 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होनी है। इससे पहले मंगलवार 19 मई को सिलेक्टर्स ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी है। इस टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास है, जबकि टेस्ट उपकप्तानी में बदलाव देखने को मिला है। ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
जसप्रीत बुमराह को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए आराम मिला है, जो काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में बिजी थे। आने वाले सीजन और डब्ल्यूटीसी की टेस्ट सीरीजों को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। टेस्ट टीम में मानव सुथार और हरप्रीत बरार और जबकि वनडे टीम में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार मौका दिया गया है।

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बरार, ध्रुव जुरेल
भारतीय वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार



