Trending

व्यस्त शेड्यूल के बीच परिवार को समय दे रहे हैं सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान अब अपनी काम करने की आदतों और लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। बातचीत में सैफ ने खुलकर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लंबे काम के घंटे अब उन्हें परेशान करने लगे हैं। उन्होंने कहा, “9 से 9 की शिफ्ट का मतलब है कि आप रात 11 बजे घर पहुंचते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह कोई जिंदगी है।” अभिनेता ने साफ किया कि अब वह काम से ज्यादा अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देना चाहते हैं।

 

सैफ ने परिवार की तुलना एक ‘बेस कैंप’ से करते हुए कहा कि जिंदगी में बाहर चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, परिवार को हमेशा मजबूत बनाए रखना जरूरी है। उनका मानना है कि यही संतुलन इंसान को स्थिर रखता है। उन्होंने बताया कि अब वह अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल में भी ऐसे बदलाव कर रहे हैं, जिससे उन्हें घर और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सके।

 

इस दौरान सैफ ने अपनी आगामी नेटफ्लिक्स क्राइम थ्रिलर ‘कर्तव्य’ का भी जिक्र किया, जो 15 मई को रिलीज होने जा रही है। अभिनेता के मुताबिक, यह कहानी कर्तव्य और परिवार के बीच के संघर्ष और संतुलन को दिखाती है। सैफ ने कहा कि फिल्म का विषय इस समय उनकी निजी जिंदगी से भी गहराई से जुड़ता है, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास बन गया है।

Related Articles

Back to top button