Trending

चेन्नई सुपरकिंग्स में नई एंट्री! चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह आए मैकनिल नोरोन्हा

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नए खिलाड़ी को साइन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने कर्नाटक के ऑल-राउंडर मैकनिल हेडली नोरोन्हा को टूर्नामेंट के बाकी बचे हिस्से के लिए चोटिल रामकृष्ण घोष के रीप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है और इस वजह से वह इस सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होम मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी। संयोग से वह उनका आईपीएल में डेब्यू मैच था और पहले ही मैच में चोट की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने नोरोन्हा को साइन किए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि फ्रेंचाइजी को अब बीसीसीआई से मंजूरी का इंतजार है। बोर्ड से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद नोरोन्हा सीएसके स्क्वाड का हिस्सा बन जाएंगे।

साभार : गूगल

मैकनिल हेडली नोरोन्हा एक ऑलराउंडर हैं। वह अपने पावरफुल स्ट्रोक्स के लिए भी जाने जाते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। महाराजा ट्रॉफी 2025 में वह मंगलुरु ड्रैगन्स की खिताबी जीत के सूत्रधार थे।

टूर्नामेंट में उन्होंने 13 मैचों में 253 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 148.82 का था। उन्होंने टूर्नामेंट में 19 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट भी झटके थे। नोरोन्हा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के स्क्वाड का हिस्सा थे और 3 मैच भी खेले थे।

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। लीग चरण अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्हें कॉफ इंजरी हुई थी।

सीएसके के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा स्टार बैटर आयुष म्हात्रे भी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। सीएसके ने नाथ एलिस के रीप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को जोड़ा लेकिन वह खुद चोट का शिकार हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद अब संभल चुकी है। इस सीजन में शुरुआती तीन मैच हारने वाली सीएसके पिछले तीन मैचों से लगातार जीत रही है। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में वह 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। सीएसके ने अब तक 11 मैच जीते हैं, जिनमें से 6 में उसे जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button