Trending

रॉरी मैकलॉय ने लगाई छलांग, अक्षय भाटिया संयुक्त 12वें स्थान पर

भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने ट्रूइस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दौर में शीर्ष 10 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें मजबूत रखीं। भाटिया एक समय शीर्ष 10 में शामिल थे, लेकिन आखिरी क्षणों में लगातार दो बोगी करने से उन्हें नुकसान हुआ और वह फिलहाल संयुक्त 12वें स्थान पर खिसक गए हैं।

रॉरी मैकलॉय ने दूसरे दौर में शानदार कार्ड खेलकर शीर्ष खिलाड़ियों के करीब पहुंचने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया। मैकलॉय अब संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोरिया के सुंगजाई इम ने कुल नौ अंडर का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने टॉमी फ्लीटवुड पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है, जिन्होंने लगातार दूसरे दिन स्कोर किया।

साभार : गूगल

एलेक्स फिट्जपैट्रिक, जिन्होंने हाल में हीरो इंडियन ओपन का खिताब जीता था, संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथ जस्टिन थॉमस भी संयुक्त तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

अन्य भारतीय मूल के खिलाड़ियों में कनाडा के सुदर्शन येल्लामाराजू संयुक्त 24वें स्थान पर हैं, जबकि भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी साहित थीगला संयुक्त 43वें स्थान पर बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button