Trending

बरगी डैम हादसा: प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतक परिजनों की आर्थिक मदद की घोषणा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में नाव (क्रूज) पलटने से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पलट गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। यह दुर्घटना किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुई। शुक्रवार सुबह तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, 9 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button